A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

घनश्याम जायसवाल बने जायसवाल समाज के अध्यक्ष

शाहगंज/ जौनपुर
जायसवाल समाज के अध्यक्ष का चयन प्रक्रिया संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से घनश्याम जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल व संचालक प्रेम नारायन जायसवाल रहे।
नगर के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर धर्मशाला पर गुरुवार की शाम स्वजातियों की चुनावी बैठक आहूत हुई।
बैठक में उपस्थित सभी स्वजातियों ने सर्व सम्मति से घनश्याम जायसवाल को अध्यक्ष चुन लिया। निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संरक्षक देवी प्रसाद जायसवाल, संरक्षक डा एस एल गुप्ता सहित अन्य स्वजातियों द्बारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनको ढेरों शुभकामनाएं दीं गई ।
वहीं नव निर्वाचित अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से रजनीश कुमार अप्पू, अजय जायसवाल पिंटू, धीरज जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, राजेश जायसवाल, संगीता जायसवाल, हर्ष चंद्र, आलोक जायसवाल, संदीप, ईशान राम, दिनेश जायसवाल, उमानाथ, उमेश, कालीचरण व त्रिलोकी आदि स्वजातीय मौजूद रहे।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!