
लापता अधेड़ का महीने भर बाद भी नहीं लगा सुराग
बेटे ने पुलिस अधीक्षक से की फरियाद
सीधी। महीने भर पहले लापता हुए अधेड़ का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है ऐसे में बेटे ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद करते हुए पिता को ढूंढने की गुहार लगाई है।
चुरहट थाना अंतर्गत ग्राम खिचरिगवाॅ निवासी राकेश साकेत पिता लक्ष्मण साकेत ने पुलिस अधीक्षक को दिए एक आवेदन में बताया है कि लक्ष्मण साकेत 26 फरवरी 2025 को अपनी पुत्री के घर ग्राम नैकिन से लौटकर रामपुर में ज्ञानेंद्र साकेत के साथ ऑटो में सवार होकर आ रहा था तथा शाम लगभग 7:00 बजे ग्राम कुआं में ऑटो से उतरा लेकिन आज तक घर नहीं पहुंचा। इसकी शिकायत 1 मार्च 2025 को रामपुर नैकिन थाने में की गई है लेकिन लापता लक्ष्मण का आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।




