बलिया

यू पी भारत ग्रोथ इंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया

बैरिया।खंड विकास कार्यालय बैरिया पर यू पी भारत ग्रोथ इंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की आठ वर्ष में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अर्जित अभूतपूर्व उपलब्धियों को बताया।इन उपलब्धियों को जनसामान्य तक पहुंचाने को समारोह आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए।
स्टॉल के माध्यम से जनसामान्य को सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभार्थियों के अनुभव साझा किए गए। साथ ही लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।मौके एडीओ अरविंद कुमार मौर्य हेमन्त कुमार प्रवीण कुमार मौर्य भाजपा नेता विजय बहादुर सिंह रत्नेश सिंह ददन भारती आदि उपस्थित रहे।IMG 20250325 WA0378

Back to top button
error: Content is protected !!