बलिया

स्व राजेंद्र सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई

बैरिया।ए बी एस इंटरनेशनल स्कूल परिवार के तत्वाधान में मंगलवार को स्व राजेन्द्र प्रसाद सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि उनके छोटे भाई सुनील कुमार सिंह मंटन द्वारा अवध बिहारी सिंह महाविद्यालय श्रीकांतपुर पर सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।साथ ही दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा के शान्ति की प्रार्थना की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य प्रेमप्रकाश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह एक महान समाजसेवी थे उनका शिक्षा के साथ विशेष लगाव था।यही कारण है कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए निजी विद्यालय की नींव रखी थी और शिक्षा की एक अलख जगाई।आज इस संस्था से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कामयाब हो रहे हैं।आने वाले समय में इस संस्था से निकलने वाले छात्र भारत ही नहीं पूरे विश्व में उपयोगी पद पर योगदान कर देश व विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। कोटवां के पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा कराए गए सामाजिक कार्यो को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता।वहीं अन्य व्यक्तायो ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णा उपाध्याय पप्पू मौर्य प्रतिभा पाण्डेय निर्भय नारायण सिंह अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।संचालन लालसाहेब सिंह ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!