उत्तर प्रदेशबस्ती

महिला रोग विशेषज्ञों की वापसी, अब 24 घंटे मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

हर्रैया महिला अस्पताल में बड़ी राहत:दो महिला रोग विशेषज्ञों की वापसी, अब 24 घंटे मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

हर्रैया के 100 शैय्या महिला अस्पताल में महिला रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगी हैं। जिला महिला अस्पताल से दो महिला रोग विशेषज्ञों डॉ. रंजू कन्नौजिया और डॉ. अनीता वर्मा को वापस हर्रैया भेजा गया है।

अस्पताल में पहले तीन महिला विशेषज्ञ कार्यरत थीं। एक वर्ष पूर्व तत्कालीन सीएमओ डॉ. रमाशंकर दुबे ने डॉ. कन्नौजिया और डॉ. वर्मा को जिला महिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया था। इससे केवल डॉ. शीबा असरफ खान ही यहां रह गई थीं। उनके अवकाश पर रहने से मरीजों को परेशानी होती थी।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने 16 जनवरी को अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने विशेषज्ञों की तैनाती का निर्देश दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 21 मार्च को बस्ती मंडल के एडी हेल्थ डॉ. रामानंद के निरीक्षण के बाद यह कार्रवाई हुई।

अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा जायसवाल के अनुसार, अब मरीजों को 24 घंटे बेहतर इलाज मिलेगा। क्षेत्र की महिलाओं को लखनऊ-अयोध्या जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। विशेषज्ञों की तैनाती से प्रसव सेवाएं भी बेहतर होंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!