


चित्रकूट 29 मार्च 2025
शिक्षक बच्चों को दें संस्कार युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : प्रधानाध्यापक लवलेश कुमार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट प्राथमिक विद्यालय पथरामानी मे शारदा संगोष्ठी और विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया । तत्पश्चात प्रधानाध्यापक लवलेश कुमार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।मुख्य अतिथि बीएसए ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देने की जरूरत है संस्कारवान विद्यार्थी ही आगे चलकर देश का अच्छा नागरिक तैयार होता है सभी शिक्षक अपनी कर्तव्य निष्ठा कायम रखते हुए बेसिक शिक्षा का मान बढ़ाकर अपना पुराना गौरव प्राप्त करें । हरिश्चंद्र जी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय दिनों दिन आगे बढ़ रहे हैं । उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष छोटेलाल cmc ने कहा कि बेसिक शिक्षा जनपद में अब निरंतर सुधार की ओर अग्रसर है कर्मठ बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में सकारात्मक शैक्षिक माहौल बना है ,सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में जुटे हैं।उन्होंने छात्र छात्राओं को बधाई दी और प्रधानाध्यापक द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके बदौलत छात्र छात्राएं अपना भविष्य संवार सकते हैं और अपना व पूरे परिवार को खुशहाल बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में शिक्षक मिथिलेश कुमारी विद्यालय समस्त शिक्षक आदि मौजूद रहे। प्रथम सेकंड तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों केक काटकर मेडल एवं टिफिन बोतल का पुरस्कार वितरण किया गया एवं समस्त विद्यालय के छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया











