

नरसिंहपुर जिले के पलोहाथाना के अंतर्गत मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात लोग घायल हो गए ।जिन्हें सिविल अस्पताल गाडरवारा लाया गया जहां पर सात लोगों को रेफर जिला अस्पताल नरसिंहपुर किया गया जहां पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। तथा पुलिस ने दोनों पक्षों के ऊपर अपराध कायम कर पंजीबद्ध किया।


