कांठ: केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं का पात्रों को मिल रहा लाभ: प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बूथ कार्य समिति के साथ बैठक, जन सभा व बैठक में बताई पार्टी की नीतियां और सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियां, मुस्लिमों ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया धन्यवाद ज्ञापन
कांठ के दरियापुर में जन सभा में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दरियापुर स्थित बूथ नंबर एक पर आयोजन किए गए कार्यक्रम में भाजपाइयों और ग्रामीणों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का जोरदार ढंग से स्वागगत किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्य समिति के साथ बैठक की और बाद में एक गांव काजीपुरा दरियापुर में जन सभा को संबोधित कर पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
दरियापुर में बूथ कार्य समिति संग बैठक करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
उन्होंने बूथ कार्य समिति से कहा कि वह पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के साथ ही केंद्र व यूपी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों के बीच पहुंचे और बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व यूपी सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं। आज बिजली, सड़कें, स्वास्थ्य, पानी हर क्षेत्र में देश व प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने वक्फ बिल को देश और समाज के हित में बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्य समिति की बैठक बूथ नंबर एक के अध्यक्ष अमीचंद्र सैनी के आवास पर भाजपाइयों के साथ की थी। यहां कांठ के पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू और भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने भी बैठक को संबोधित किया।
गांव दरियापुर में भ्रमण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
वहीं दूसरी ओर जन सभा में पूर्व विधायक ने कहा कि यूपी सरकार विकास को बढ़ावा देने का काम कर रही है। पहले की सरकारों में जो कार्य नहीं हो पाए, वह भाजपा सरकार में पूरे हो रहे हैं। हर वर्ग को सम्मान और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यहां जन सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश पाल और संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यवान राजपूत ने किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कांठ नगर में पूर्व विधायक स्व. लाला रामकृष्ण माहेश्वरी के क्रेसर परिसर में भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां भी उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने वक्फ बिल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को एक धन्यवाद ज्ञापन दिया।
बूथ कार्य समिति की बैठक में मौजूद भाजपाई।
इस अवसर पर गन्ना समिति चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, भाजपा के बिजनौर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री निरूपम विश्नोई, रिजवान अल्वी, रिजवान अहमद, मंडलाध्यक्ष अंकुश चौहान, राजपाल प्रजापति, सूरज सिंह, मुनीष चौहान, दीपक चौहान, मधु चौहान, रेखा विश्नोई, अभय विश्नोई, साजिद इदरीश, मोहम्मद अय्यूब, मरगूब खां, पूर्व चेयरमैन आबिद अंसारी, डॉ. मोहम्मद युसूफ, सीपी सिंह, जीतू वर्मा, चंचल सिंह, सुमित दिवाकर, चौधरी हुक्म सिंह, महीपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ठाकुरद्वारा वीर सिंह, ऋषिपाल सिंह कुंदरकी आदि उपस्थित रहे।
कांठ नगर में लोगों को पार्टी की नीतियां बताते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।कांठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग।
कांठ में गुरु रविदास जी के जयकारों की रही गूंज, पांच गांवों में निकली कलश वंदन यात्रा
21/08/2026
जन-विश्वास जीत रहे सीएम डॉ. यादव, लापरवाह जिला पंजीयक सहकारिता को किया निलंबित- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन का टीकमगढ़ में जन-विश्वास अभियान -प्रदेश के मुखिया ने सुनीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें – अधिकारियों को सतत फील्ड भ्रमण के निर्देश
21/08/2026
कांठ के पहलवानों ने मंडल स्तरीय कुश्ती में लहराया परचम, तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते
21/08/2026
प्रमुख सचिव विधानसभा ने लिखा सूचना निदेशक को लिखा पत्र.
21/08/2026
बिजनौर के नए एसपी होंगे कृष्ण कुमार बिश्नोई, अभिषेक झा का गोंडा तबादला
21/08/2026
छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर एवं कस्बा क्षेत्रों में स्कूली बसों और वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया
21/08/2026
श्रावण मास एवं शिववास के पावन अवसर पर कटहरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता कन्नौजिया ने सपरिवार भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की
21/08/2026
बिजनौर में गंगा की तेज धारा से मंडराया खतरा, 40 करोड़ की लागत से बना तटबंध धंसा; बचाव के प्रयास जारी
21/08/2026
बकरी बांधते समय महिला को सर्प ने डसा, झाड़फूंक में बीता अहम समय
21/08/2026
मजिस्ट्रेट की जांच में खुली महुली के सरकारी विद्यालय की पोल
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!