
गोबिंदपुर: रामनवमी को लेकर सोमवार को गोविंदपुर में प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के बिच भव्य शोभायात्रा का जुलूस निकाला गया. 

इस शोभायात्रा में प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद दिखे.
बताते चले कि रविवार को रामनवमी का पूरे दिनभर पूजा अर्चना हुआ और सोमवार को शोभायात्रा बड़े धूमधाम,भव्य और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया. राम
नवमी पूजा समिति के सदस्य आलोक कुमार,
अंकित कुमार,रंजीत कुमार सिंघल,रंजन कुमार समेत पूजा समिति के कार्यकर्ता यह शोभायात्रा सफल बनाने हेतु भक्तिमय से जुटे रहे. पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह शोभायात्रा ऊपर बाज़ार सकरी नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर और बजरंगबली मंदिर से शुरू हो कर बाज़ार होते दरमानिया बाज़ार के बेला मोड़ से लौट कर ब्लॉक रोड से होते हुए थाना रोड से निकल कर बरतल्ला चौक से बीच बाज़ार होते हुए पुनः हनुमान मंदिर मे आकर समाप्त होना है. इधर प्रशासन पूरी तरह से चौकस रह कर सुरक्षा का व्यवस्था किया गया और शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन अपनी पूरी ताकत से हरेक मोड़ पर एक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती कर असमाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रख रहे थे. और बीडीओ कुमार शैलेंद्र, थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल अपने दल बल के साथ जुलुस में मुस्तैद दिखे.
प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी जुलूस के साथ चल रहे थे. प्रशासन ने पूरी तैयारी के साथ शांतिपूर्वक जुलूस में शामिल हो कर शोभायात्रा की निगरानी कर रहे थे. इस अवसर पर पूरे जुलूस पर कैमरे से निगरानी किया जा रहा था ताकि कोई भी असमाजिक तत्व इस शोभायात्रा पर विध्न न डाल सके. इस शोभायात्रा में सैकड़ो भक्तजनों सरकार के निर्देशानुसार बिना डीजे का सिर्फ भांगड़ा तासा पार्टी भारतीय तिरंगा,झंडा पताका लेकर भक्ति गीत बजते हुए और जय श्री राम का नारा लागते हुए अनुशाषित ढंग और शांतिपूर्वक से जुलूस को आगे बढ़ा रहे थे. इस अवसर पर पूरे बाज़ार की दुकानें बंद कर भक्ति भाव से जुलूस में शामिल हुआ और भक्तजनों ने बाज़ार में तीन चार जगह पर पानी और नींबू पानी का स्टाल लगा कर जुलूस में शामिल लोगों की प्यास कमी करने की होड़ लगे दिखे. समाचार लिखे जाने तक जुलुस समापन की ओर अग्रसित था.










