A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, पांच लोग घायल – दो की हालत गंभीर

थाली थाना क्षेत्र के पहलवान मोड़ चौक पर हुई घटना, बाइक को किया गया जप्त

IMG 20250407 102402 1
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
IMG 20250407 100917
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;
IMG 20250407 095423
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 45;
नवादा (गोविंदपुर)। नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के पहलवान मोड़ चौक पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकबरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए हैं, जिनमें एक राहगीर और बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक सुरक्षित बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अत्यधिक तेज गति में थी और मोड़ पर अचानक सामने आए राहगीर को चालक संभाल नहीं सका, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नक्सल थाना थाली और डायल 112 की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोविंदपुर एवं सीएचसी अकबरपुर में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक घायल बाइक चालक और राहगीर की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बाकी अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद थाली थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पहलवान मोड़ चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण और स्पीड ब्रेकर जैसी सुरक्षा व्यवस्थाओं की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!