उत्तर प्रदेशबस्ती

हरैया में दो साल से आ रहा बिल, 3 लाख जमा होने के बाद भी नहीं लगा कनेक्शन

 

सरकारी स्कूल का बिना मीटर आ रहा बिल:हरैया में दो साल से आ रहा बिल, 3 लाख जमा होने के बाद भी नहीं लगा कनेक्शन

स्कूल का बिना मीटर आ रहा बिल। - Dainik Bhaskar

स्कूल का बिना मीटर आ रहा बिल।

बस्ती के गौर विकास खंड के बावरपारा गांव में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय को बिजली विभाग पिछले दो साल से बिल भेज रहा है। हालांकि स्कूल में न तो बिजली का कनेक्शन है, न खंभा और न ही मीटर लगा है।

स्कूल के शिक्षक उमा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय में एक भी बल्ब नहीं है। फिर भी बिजली विभाग हर महीने आंकलित खपत के आधार पर बिल भेज रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

करीब दो साल पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने बिजली कनेक्शन के लिए 3,08,524 रुपए जमा किए थे। विभागीय दस्तावेजों में यह राशि दर्ज है। लेकिन अब तक न तो कनेक्शन दिया गया और न ही कोई काम शुरू हुआ।

बिजली विभाग हर साल भेज रहा बिल।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शमीम अहमद ने इस मामले को गंभीर चूक बताया है। उन्होंने कहा कि यह सरकारी तंत्र की निष्क्रियता को दर्शाता है। इस लापरवाही का सबसे ज्यादा नुकसान स्कूली बच्चों को हो रहा है। गर्मी में बिना पंखे और रोशनी के उन्हें पढ़ना पड़ रहा है।

इससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग की इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। शुल्क जमा होने के बाद भी कनेक्शन न देने और फिर बिना कनेक्शन के बिल भेजने की जिम्मेदारी किसकी है, यह जांच का विषय है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!