

सतचंडी महायज्ञ की विशाल भव्य कलश यात्रा निकाली गई
ढुरवई(झांसी)। ढुरवई स्थित शक्तिपीठ काली माता मंदिर में गुरुवार से शुरू हो रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए। यज्ञाचार्य पं श्री दिनेश अवस्थी आचार्य जी ने पूर्ण विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत काली माता मंदिर परिसर में निर्मित यज्ञ मंडप से की गई।सतचंडी महायज्ञ के मुख्य यजमान पंडित श्री विपिन बाजपेई व बड़ी संख्या में रंग-बिरंगे पोसख में महिला-पुरुष व युवक-युवती श्रद्धालु यज्ञ स्थल से सिर पर कलश रखे जलभरी के लिए हजारों की संख्या मैं निकले। श्रद्धालुओं के यज्ञ स्थल से निकलते ही पूरा वातावरण जय मां काली, जय शिव, जय, जय श्री राम की जयघोष से गूंज उठा। आकर्षक झांकी व हाथी-घोड़ा, दर्जनों डी, जे, बैंडबाजा व वाहनों के काफिला के साथ श्रद्धालुओं का जुलूस नगर भ्रमण करते हुए काली माता मंदिर पर पहुंचा।
पंडित लक्ष्मी कांत महाराज ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाले इस मह्ययज्ञ का समापन 19 अप्रैल को हवन-पूजन व विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।
कलश यात्रा मैं आनंद कुमार रावत,टिंकू महाराज,पंकज महाराज प्रधान प्रतिनिधि, आदर्श बुंदेला,लोकेंद्र सिंह बुंदेला, बिक्की भदौरिया,अशोक साहू, राना बुंदेला,अवधेश मास्साव,आदि लोग मौजूद रहे





