

चुरू. जिला मुख्यालय पर नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के मुख्य आतिथ्य में वन विहार कॉलोनी में ईद मिलन व होली मिलन तथा रामनवमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर महनसरिया ने कहा कि सभी त्योहार भाइचारे का संदेश देते हैं तथा सभी धर्मों का आदर सत्कार होना चाहिए। इस अवसर पर फूलों से होली खेली गई तथा एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी गई तथा देश में अमन चेन बना रहे की। इस अवसर पर बनवारी लाल शर्मा, महेंद्र ओला, सांवरमल बुडानिया, छगन शर्मा, डॉ. सुशील बुडानिया, भंवर सिंह राजवी, जाफर खान जोइया, इदरीश गिरदावर, इनायत खान रेलवे, नागरमल जांगिड़, मनोहर लाल जोशी, शौकत खान अखान, सनोद पचौरी, लछुराम राव, अनीश नागरा, लियाकत खान कंपाउंडर, रामलाल सहारन, हेमराज कस्वा, सुगनाराम कस्वा, प्रताप कस्वा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन असगर खान जोइया व आनंद बाला ने किया। समारोह की अध्यक्षता किसना राम बाबल ने की और सभी का आभार व्यक्त किया।






