उत्तर प्रदेश

अभियुक्त को 01 अदद आलाकत्ल चाकू, 01 अदद मोबाईल व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर(यूपी)

*हत्या के मामले के वांछित अभियुक्त को 01 अदद आलाकत्ल चाकू, 01 अदद मोबाईल व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

  पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बेलहरकला श्री रजनीश राय के नेतृत्व में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 11.04.2025 को हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 01 नफर अभियुक्त अनुज चौहान उर्फ शिवा चौहान पुत्र स्व0 नन्दलाल चौहान निवासी इमिलडीहां थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को परसोहिया उर्फ सिंहियहवा के पास से गिरफ्तार किया गया । 

घटना का विवरणः- दिनाँक 27.03.2025 को वादी लायकुल्लाह पुत्र आशिक अली निवासी टेमारहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना बेलहरकला पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि प्रार्थी का पुत्र हेदायतुल्लाह घर से दिनांक 25.03.2025 को समय करीब 05 बजे शाम को घर से यह कह कर गया कि मै बर्थडे में जा रहा हूँ, प्रार्थी के पुत्र का उसी दिन से कही पता नही चला । मीडिया के माध्यम से आज पता चला कि बेलहरकला के अन्तर्गत किसी गाँव मे 01 लावारिस लाश दिखी है, मैं व मेरे साथ कुछ लोग दिनाँक 27.03.2025 को जिला चिकित्सालय मर्चरी हाउस संतकबीरनगर पर रखे शव को देख कर पहचाना व शनाख्त किया कि शव हमारे पुत्र का ही है, उसकी गला काटकर व पेट फाड़कर हत्या की गयी है । उक्त सूचना के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0स0 77/2025 धारा 103(1),238 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था।  

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 315,317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

01. अनुज चौहान उर्फ शिवा चौहान पुत्र स्व0 नन्दलाल चौहान निवासी इमिलडीहां थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।

बरामदगी का विवरणः- 

01. मृतक का मोबाईल- 01 अदद।

02. मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर – 01 अदद। 

03. आला कल्त चाकू- 01 अदद।

04. नगद- 600 रु0 (जामा तलाशी)

पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं 02-03 महीने पहले जेल से जमानत पर छूट कर आया हूँ, मेरी पत्नी मुझसे मिलने जेल व कचहरी में पेशी पर आती थी उसी दौरान उसकी मुलाकात ग्राम टेमारहमत के रहने वाले हेदायतुल्लाह से हुई थी तथा इन दोनो में नजदीकियां बढ गयी थी । जब मैं जेल से छूट कर आया तो मुझे इस बात का पता चला तब मैं हेदायतुल्लाह से दोस्ती किया । मैने उसके मोबाईल में अपनी पत्नी का अश्लील फोटो व वीडियो देखा तब मैं उससे कहा कि यह डिलिट कर दो जो हुआ वह भूल जाओ तथा मेरी पत्नी से दूर रहो । इसके बारे में अपनी पत्नी को भी समझाया तथा डांटा था तो मेरी पत्नी ने रोते हुए अपनी गलती मान ली थी तथा फिर से हेदायतुल्लाह से अपना सम्बन्ध खत्म कर लिया था । लेकिन हेदायतुल्लाह द्वारा लगातार मेरी पत्नी को परेशान किया जाता था तथा उसका फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देता था । तब मैने निश्चय किया कि इसको रास्ते से हटाना ही पड़ेगा । मैने हेदायतुल्लाह से सम्बन्ध खराब नही किया बल्कि और विश्वास में ले लिया । दिनांक 25.03.2025 को मैने हेदायतुल्लाह को दुसरे के फोन से फोन कर करके उससे कहा कि आओ रील बनाते हैं । शाम को हेदायतुल्लाह वहां पर आया फिर हम लोग उसकी मोटरसाईकिल से अन्धेरा होने तक इधर-उधर घुमते रहे । अन्धेरा होने पर रील बनाने के लिये अमरडोभा गांव के सिवान में पंहुचा फिर मेरी पत्नी का फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिये कहा तो वह तैयार नही हुआ, जिस पर मुझे गुस्सा आ गया और पास मे रखे चाकू से उसके गर्दन व पेट पर लगातार वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी और मैं मौके से फरार होकर छिप छिपाकर रहने लगा । 

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-

1. उ0नि0 रजनीश राय थानाध्यक्ष बेलहरकला, व0उ0नि0 ओमप्रकाश यादव, हे0का0 विजय सिंह, का0 प्रवीण कुमार, का0 रोहित कुमार, का0 बृजेश सिंह, का0 रवीन्द्र निषाद, का0 राहुल कुमार थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर । 

2. सर्विलांस टीम जनपद संतकबीरनगर ।  

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 0497/2022 धारा 34, 120बी, 302 भादवि व 3(2)(v), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । 

2. मु0अ0सं0 077/2025 धारा 103(1), 238, 315,317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर ।   

नोटः- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा गिरफ्तारी व बराममदगी करने वाली टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25,000रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!