A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending
*बस और ट्रक की जोरदार टक्कर तीन की मौत बीस लोग घायल*
*बस और ट्रक की जोरदार टक्कर तीन की मौत बीस लोग घायल*
प्रेस विज्ञप्ति
बुलढाणा
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर तीन की मौत बीस लोग घायल
महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह ट्रक और बस की जोरदार टक्कर है। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा हादसा महराष्ट्र के बुलढाणा में खामगांव-नादुरा रोड पर हुआ है। यहां एक प्राइवेट बस अचानक एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक और बस दोनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह से डैमेज हो गया।
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar
somalwada nagpur -440015








