
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त जानकारी अनुसार फोनपे ने अपने एप्प पर एक यूपीआई सर्कल लॉच किया है। इसमे फोनपे के यूजर एक सर्कल बना सकते हैं और अपने परिवार मित्रों भरोसेमंद व्यक्ति की ओर से पेमेंट कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार यूपीआई सर्कल यूजर किसी भी लिंक्ड बैंक एकाउंटस के बिना भी अपना यूपीआई आईडी बना सकते हैं। इससे डिजिटल वित्तीय सेवाओं तक सीमित पहुंच वाले लोगों के लिए भी यह एक तरीके से सुरक्षित आनलाईन पेमेंट भुगतान समाधान उपलब्ध हो सकता है। फोनपे पर यूपीआई सर्कल के साथ, यूपीआई खाताधारक प्राइमरी यूजर ,यूपीआई आईडी अथवा क्युआर कोड के माध्यम से अपने परिवार , भरोसेमंद व्यक्तियों को अपने सर्कल मे जोड़ सकते हैं।






