
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: नागपुर- कांग्रेस पार्टी ने आज 16 बुधवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सद्भावना मार्च आयोजित किया। सद्भावना मार्च का नेतृत्व महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल जी ने किया। इस सद्भावना मार्च में प्रभारी श्री रमेश चेन्निथला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार और नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठाकरे जी सहित अन्य नेतागण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी का आज सद्भावना मार्च सुबह के 11 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा चौक, गांधीगेट महल से आरंभ किय् गया। यह मार्च कोतवाली पुलिस चौकी, बड़कस चौक, चिटनीस पार्क, देवदिया भवन भालदापुर चौक, गंजपेठ, से गुजरते हुए राजवाड़ा पैलेस मे संपन्न हुआ। सद्भावना मार्च से पहले कांग्रेस पार्टी के नेतागणों ने नागपुर के टेकड़ी श्री गणेश मंदिर, ताजबाग और दीक्षाभूमि में दर्शन भी किया। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के द्वारा यह सद्भावना मार्च का आयोजन राज्य में समाजिक सद्भाव शांति को बढ़ाने के से किया ।