
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में रिचेकिंग व्यवस्था की हुई शुरुआत
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस वर्ष से दसवीं बोर्ड की परीक्षा में गणित विषय में री-टोटलिंग के साथ री-चेकिंग का प्रावधान भी प्रारंभ कर दिया है।
गणित विषय संख्या 09 में बोर्ड परीक्षा सत्र 25-26 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर री-चेकिंग का प्रावधान किया जाएगा। यदि व्यवस्था गणित विषय में सफल रही तो आगामी वर्षों में सभी विषयों री-चेकिंग की व्यवस्था प्रारंभ कर दी जाएगी।







