
पश्चिम बंगाल मे हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे हिन्दू जागरण मंच ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया
फरीदपुर। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भारत माता मंदिर पर एकत्रित होकर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए ममता बनर्जी हाय हाय, ममता बनर्जी की तानाशाही सरकार बर्खास्त करो की मॉग को लेकर उपजिलाधिकारी फरीदपुर के कार्यालय पर पहुंचे उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार फरीदपुर को सौपा ज्ञापन में मांग की गई कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा की जाए एक समुदाय विशेष के लोग पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को निशाना बनाकर उन्हें घरों से निकालकर बेरहमी से पीट रहे हैं और वहां का हिंदू समुदाय डर की वजह से घर व अपनी संपत्ति छोड़कर भाग रहा है इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सहसंयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा की समाचार पत्रों व टीवी चैनलों के माध्यम से पश्चिम बंगाल में हिंदू समुदाय पर जो अत्याचार किया जा रहा है वह सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है पश्चिम बंगाल की सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है और खुलेआम हिंदुओं का कत्लेआम करने के लिए आंख बंद कर बैठी हुई है श्री चौहान ने कहा कि हम महामहिम राज्यपाल से मांग करते हैं कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ममता बनर्जी की सरकार को बर्खास्त किया जाए यह देश की अखंडता को घातक पहुंचने वाली सरकार है और यह पूर्णत हिंदू विरोधी सरकार है हिंदू समाज अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगा।पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज पर हो रहे सुनियोजित अत्याचारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व अनुच्छेद 356 के अंतर्गत राष्ट्रपति शासन लागू करने हेतु ज्ञापन माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम द्वारा तहसीलदार महोदया फरीदपुर को दिया गया। इस अवसर पर प्रान्त सहसंयोजक विधि शिवकुमार भाटी ने कह कि पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज के विरुद्ध हो रहे सुनियोजित और लगातार बढ़ते हमलों से न केवल मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन हो रहा है, अपितु राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ये घटनाएं न केवल धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को कुचल रही हैं, बल्कि एक पक्षपाती प्रशासनिक तंत्र को भी उजागर कर रही हैं, जो तुष्टीकरण की नीति पर चल रहा है। ज्ञापन देते हुए हिन्दू जागरण मंच पिताम्बरपुर के देवतुल्य कार्यकर्ताओं में
नगर अध्यक्ष अनुप गुप्ता जी, नगर महामंत्री राकेश शंखधार , नगर उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव नन्दवंशी, प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान व शिवकुमार भाटी, जिला अवैध गतिविधि प्रमुख सत्यपाल सिंह,अनिल सैनी नगर मंत्री, नरेश राठौर नगर मंत्री, पुत्तु लाल नगर उपाध्यक्ष, युवा वाहिनी से रघुप्रताप नगर महामंत्री , आशीष साहू नगर प्रचार प्रमुख, गौरव श्रीवास्तव, जन्डैल सिंह, सुनील नन्दवंशी नगर उपाध्यक्ष, पंकज राठौर नगर मंत्री, जतिन मिश्रा नगर मंत्री व आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। विमल कांत संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश










