A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर- भांडेवाड़ी डम्पिग यार्ड कचरे के ढेर में आग लगी

Screenshot 20250419 190637 Chrome वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: नागपुर शहर का भांडेवाड़ी इलाका यहां पूरे शहर का कचरा एकत्रित किया जाता है। शनिवार की दोपहर में लगभग एक बजे भांडेवाड़ी डम्पिग यार्ड के कचरे ढेर में अचानक से आग लग गई। आग लगने के साथ ही यह आग तजी के साथ कचरे के ढेर में फैलने लगी। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का शुरू किया गया। आग की गंभीरत और आग से निकलने वाले धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग बूझाने के काम में परेशानी हो रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 75 प्रतिशत भाग पर आग पर काबू पाया जा चुका है।शष भाग पर आग बुझाने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार आग बुझाने के दौरान लकड़गंज केंद्र की गाड़ी आग के चपेटे में आ जाने के कारण गाड़ी जलकर खाक हो गई। जानकारी अनुसार भांडेवाड़ी डम्पिग यार्ड के कचरे के ढेर में प्लास्टिक सहित अन्य ज्वलनशील वस्तुएं भी होने के कारण आग तजी के साथ फैलती गई और कुछ ही समय में यह आग पूरे कचरे के ढेर भर में फैल गई। जानकारी अनुसार आग बुझाने के के काम में दमकल विभाग ने पानी के टैंकर भी उपयोग में लिया। कई टैंकरों का ईस्तेमाल करते हुए पानी लाया गया और आग बुझाने का काम किया गया। डम्पिग यार्ड के आसपास कई घर भी बने हुए हैं, ऐसे में डम्पिग यार्ड मे आग लगने से इन घरों तक आग पहुंचने की आशंका थी। आग लगने से आसपास का क्षेत्र धुएं से भर गया। और यहां रहने वाले लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ सी होने लगी थी। जानकारी मिलने तक आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!