
संगठन विस्तार हेतु ठाकुर महासभा की बैठक सिसैया मगनपुर में संपन्न
फरीदपुर (बरेली)। ठाकुर महासभा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए महासभा की बैठक सिसैया मगनपुर में ठाकुर वीरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें संगठन के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट ने महासभा को मजबूत बनाने के लिए संगठन विस्तार की पर जोर दिया। उन्होंने ठाकुर महासभा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए क्षत्रिय वीरों के शोर्य को बताया। बैठक में प्रमुख रूप से सिसैया मगनपुर के प्रधान संजय सिंह सोलंकी, ज्ञानेंद्र सोलंकी, दीपक सोलंकी, राजेश तोमर, अनुभव तोमर, राजीव कुमार
सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ओमेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनुराग सिंह तोमर, महामंत्री अनुराग सिंह, संगठन मंत्री रोहित सिंह, राजा रघुनंदन सिंह, राजवीर कुमार सिंह आदि ने विचार रखें। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह तोमर एवं संचालन ठाकुर महासभा के ब्लॉक महामंत्री अनुराग सिंह ने किया। विमल कांत संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.