
सागर । वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।
कलेक्टर संदीप जी आर ने सभी जिले वासियों से ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने एवं उपाय अपनाने की अपील की है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने बतलाया कि गर्मी के मौसम में तेज धूप, गर्म हवा से मावन स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता हैं शिशु गर्भवती माता, बच्चें, गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, वृद्धजनों के स्वास्थ्य पर अधिक तापमान, तेज गर्म हवा से दुष्प्रभाव होने लगता है इन से बचाव करना अतिआवश्यक हैं ।बदलते मौसम में खान-पान का ध्यान रखें, ताजा और हल्का भोजन ही खाएं जंक फूड खाने से बचें, पानी अधिक मात्रा में पिएं, फलों का सेवन करें, चाय, काफी, गैस वाले पेय पदार्थो का सेवन न करें।लू लगने के कारण व्यक्ति में तनाव के लक्षणों का अनुभव करता है चक्कर आना, जी मिचलाना, अत्याधिक प्यास लगना, पेशाब कम होना, सिरदर्द, हॉफना और दिल की धड़कन तेज होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, आदि लक्षण लू लगने के संकते होते हैं तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। तेज धूप और अधिक गर्मी में देर तक रहने के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती हैं इससे बचाव हेतु अधिक समय तक धूप के सीधे संपर्क में न रहें, अधिक मात्रा में पानी पीना, लू से बचें गर्मियों में बाहर घूमने जाएं तो अपना विशेष ध्यान रखें, पतले, ढीले सूती वस्त्र पहनें अपने सिर को छाते, टोपी, तौलिया आदि से ढक ले, ताकि धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सकें, काला चश्मा पहने, नंगे पैर बाहर न निकले, इन सावधानियों से अपना बचाव किया जा सकता हैं ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी द्वारा स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों को निर्देश दिये हैं। कि अस्पताल में लू से पीड़ित मरीजों को तत्काल स्वास्थ्य सेवायें प्रदान हेतु संस्था में सम्पूर्ण व्यवस्था रखी जाये। आमजन से अपील है कि तेज धूप, गर्भ हवा चलने पर सावधानी के साथ बचाव हेतु आवश्यक उपरोक्त उपायों को ध्यान में रखकर ही निकलें






