उत्तर प्रदेशबस्ती

डा.शालिनी के प्रयास से एक साथ रहने को हुए राजी

डा.शालिनी के प्रयास से एक साथ रहने को हुए राजी

 अजीत मिश्रा उत्तर प्रदेश

बस्ती। “आपरेशन साथ-साथ” के तहत “टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” अभियान में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा 01 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया।

प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 01 जोडे उम्मेहबीबा पत्नी फ़ैज़ूल्लाह निवासिनी सालेपुर थाना खलीलाबाद जनपद खलीलाबाद को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। इनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!