A2Z सभी खबर सभी जिले की

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की तीव्र निंदा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि -अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का रखा मौन

पदाधिकारीयों ने केंद्र सरकार से मांग की कि अब समय हर तरीके का आतंक समाप्त करना होगा जिसके लिए किसी भी हद से क्यों न गुजरना पड़े।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की तीव्र निंदा, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
-अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का रखा मौन

फरीदपुर (बरेली)। सिविल कोर्ट परिसर फरीदपुर में अधिवक्ताओं द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना की तीव्र निन्दा करते हुए दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव अरुण कुमार सिंह तोमर, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सिंघल एवं संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जय कम है पदाधिकारीयों ने केंद्र सरकार से मांग की कि अब समय हर तरीके का आतंक समाप्त करना होगा जिसके लिए किसी भी हद से क्यों न गुजरना पड़े। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता महेंद्र पाल गंगवार, अरुण कुमार सिंह तोमर, राजेश सिंघल, अमित कुमार सिंह तोमर, अजीत प्रताप सिंह, गौरव सक्सेना, कुलदीप कुमार, परमजीत सिंह, अनुराग आर्य, निशांत पाठक सहित राकेश पाठक, सुरजीत गुर्जर, रोहित मौर्य, गुड्डू पंडित आदि मौजूद रहे। विमल कांत संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला बरेली उत्तर प्रदेश

Back to top button
error: Content is protected !!