
टिकारी। मगध क्षेत्र के चर्चित ईट व्यवसायी सह सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर शर्मा के आकस्मिक निधन पर उनके शुभचिंतकों द्वारा संवेदना प्रकट करने का सिलसिला जारी है। व्यवसाय के शुरुआती दौर में पंचानपुर क्षेत्र में पहला ईंट भट्ठा उद्योग नवल शर्मा ने स्थापित किया था। जहानाबाद विधायक सुदय यादव ने उनके पुत्र मुकेश कुमार कार्यपालक पदाधिकारी नवगछिया, एवं रमाशंकर शर्मा से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद सतेन्द्र नारायण,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन शर्मा , रिशु कुमार, प्रियांशु कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़











