A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

भारतीय सेना का एक्शन लगातार जारी है।

जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल2025 को पहलगाम आतंकी हमले हुए ,जिसमें 28 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। चारों तरफ सिर्फ चीख पुकार मची हुई थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं।

मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई भारतीय सेना का एक्शन लगातार जारी है।मुंबई/महाराष्ट्र: जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल2025 को पहलगाम आतंकी हमले हुए ,जिसमें 28 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। चारों तरफ सिर्फ चीख पुकार मची हुई थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 आतंकवादियों के घर गिराए जा चुके हैं। जिन आतंकियों के घर ब्लास्ट में गिराए गए, उनमें लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल है। इनमें जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल के नाम पहलगाम हमले में सामने आए थे। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान यह एक्शन लिया। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार सुबह के बाद शनिवार तड़के भी एल ओ सी पर फॉरवर्ड भारतीय पोस्ट पर फायरिंग की। इंडियन आर्मी ने भी इसका जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। इस बीच शनिवार सुबह पुलिस गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में घुसपैठियों पर कार्रवाई की। दोनों शहरों में 500 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की थी कि घुसपैठियों की जल्द से जल्द पहचान करें और उन्हें वापस उनके देश भेजें।

Back to top button
error: Content is protected !!