
सुसनेर। शनिवार की दोपहर सोयत रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम जम्मू कश्मीर के पहलगाम में टूरिस्टों पर हुवे आतंकवादी हमले में मारे गए बेगुनाहों के प्रति कांग्रेसियों द्वारा दो मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसके बाद पार्टी में ब्लॉक स्तर से लेकर शहर स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक व संगठन को मजबूत करने की योजना बनाई जिसमें जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार द्वारा बताया कि पहले ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी के आगामी रणनीति के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी जिसके बाद शहर स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार सिंह सारखा, ब्लॉक अध्यक्ष कय्यूम खान पठान, नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह गोपालपुरा, विष्णुप्रसाद पाटीदार, इरशाद मोहम्मद कुरैशी,आशिक हुसैन बोहरा, देवीलाल सम्रावत, सुल्तान सिंह मेना, ईश्वर सिंह, दीपक राठौर, रईस भाई, वारिस मंसूरी, रमेश मेघवाल, शनि बना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

वंदे भारत न्यूज से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,,
7415389901











