सुसनेर। नगर में संचालित हो रहे संतोष कैथोलिक कॉन्वेंट स्कूल द्वारा किए गए सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार विजय कुमार सेनानी द्वारा दल गठित किया गया था जिसमें दो राजस्व निरीक्षक सहित चार पटवारी को दल में रखा गया था राजस्व निरीक्षक में कैलाश मौर्य, गौरीशंकर शर्मा और पटवारी में कस्बा पटवारी मोहित नागर, शिवनारायण पटवारी, शिवलाल सूर्यवंशी, नरेश नायक मौजूद थे दल द्वारा प्रथम बार स्कूल के भूमि सर्वे क्रमांक 1239, 1242, 1243, 1244, 1245 का सीमांकन 20/11/24 को किया गया था जिसमें मौके पर एक जरीब का अंतर नक्शा शीट के हिसाब से पाया गया था जिसके बाद शिकायत करता की असंतुष्टि पर दूसरी बार दल गठित किया गया था जिसमें भी एक जरीब का अंतर पाया गया था शिकायत कर्ता का कहना है कि राजस्व द्वारा इस अतिक्रमण के मामले को दबाया जा रहा है स्कूल संस्था द्वारा करोड़ों की सरकारी जमीन पर बाउंड्रीवाल कर पक्का निर्माण कर लिया है और राजस्व में शिकायत, जिला कलेक्ट्रेट में शिकायत के बाद भी राजस्व द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है बल्कि इस मामले को रफा तफ़ा करने की साजिश भी राजस्व की तरफ से की जा रही है एक तरफ भाजपा सरकार अतिक्रमण मुहिम चला कर अतिक्रमण तोड़ रही है वहीं दूसरी ओर सुसनेर में अतिक्रमण धारी तेजी से पैर पसार रहे है जिसने मेन बाजार से लेकर शासकीय जमीनें भी शामिल है।
सुसनेर नगर की बात करे तो अतिक्रमण के मामले में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में नजर आती है आगर जिले की बात करे तो वहां अतिक्रमणधारियो का अतिक्रमण ढूंढ ढूंढ कर तोड़ा जा रहा है वहीं सुसनेर राजस्व की बात करे तो अतिक्रमण चारों ओर फैला हुआ है जिसकी शिकायतों के बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
चित्र= संतोष कैथोलिक स्कूल द्वारा सरकारी जमीन पर किया पक्का निर्माण
वंदे भारत न्यूज से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,, 7415389901