A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज पर वक्फ सुधार जनजागरुकता अभियान कार्यक्रम में भाग लेने आए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने की पत्रकार वार्ता

 

 

IMG 20250428 WA0025 1

   महराजगंज।

रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

महाराजगंज 28 अप्रैल। आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय महाराजगंज पर वक्फ सुधार जनजागरुकता अभियान कार्यक्रम में भाग लेने आए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वक्फ सुधार विधेयक मुसलमानों के लिए लाभकारी है। खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के हित में है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यह कहते हुए कि इससे मस्जिदें, कब्रिस्तान और उनके आसपास की संपत्तियां समाप्त हो जाएंगी, भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है। वहीं विपक्ष द्वारा भी वक्फ विधोयक को लेकर अल्पसंख्यकों को गुमराह किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस कानून से करोड़ों गरीब मुसलमानों को लाभ होगा और इससे किसी भी मुसलमान को कोई नुकसान नहीं होगा । उन्हेंने कहा कि यह कानून वक्फ संपत्तियों में हस्तक्षेप नहीं करता है । उन्होंने कहा कि मोदी नीत केंद्र की सरकार ने जो संशोधन किए हैं वे कांग्रेस शासन के समय बनी समितियों की सिफारिशों पर आधारित हैं, जैसे 1976 की वक्फ जांच रिपोर्ट, सच्चर समिति रिपोर्ट और के रहमान खान रिपोर्ट। सभी रिपोर्टों ने वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रबंधन की जरूरत बताई थी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि मुस्लिम समुदाय का बड़ा वर्ग इस कानून का समर्थन कर रहा है। उन्होंने दोहराया कि इन संपत्तियों का सही उपयोग गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों की भलाई के लिए होगा । वक्फ विधेयक 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में पेश किया गया था, जिसे दोनों सदनों ने पारित किया, और 5 अप्रैल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय भी मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!