A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी गया और वरीय पुलिस अधीक्षक गया ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के उद्देश्य से बिपार्ड गया का निरिक्षण किया l

आज दिनांक 28.04.2025 को जिला पदाधिकारी, गया और वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने “खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025” के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के उद्देश्य से बिपार्ड, गया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों पर व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न हो। इसके साथ ही, सुरक्षा उपायों को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए, ताकि यह आयोजन उच्चतम मानकों की उत्कृष्टता और सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!