
गया, 28 अप्रैल 2025,
मणिपुर राज्य आजीविका मिशन (एमएसआरएलएम) के अंतर्गत सामुदायिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं का गया एवं नालंदा में प्रशिक्षण सह एक्सपोज़र विजिट आज समाप्त हो गया। यह 17 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक चला। इस ग्रुप में वैसी महिलाएं भी थीं जो मणिपुर दंगों से किसी न किसी रूप में प्रभावित हुई थीं। मणिपुर राज्य आजीविका मिशन द्वारा उन्हें जीविका दीदियों के कार्यों को समझने के लिए बिहार भेजा था। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और प्रशिक्षण की व्यवस्था गया स्थित बिहार लोक प्रशसन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में की गई थी एवं जीविका द्वारा प्रशिक्षण एवं परिभ्र्रमण कराया गया।
आज बिपार्ड में समुदायिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं का वित्तीय समावेशन एवं रोजगार के विषय में ओरिएंटेशन दिया गया। इससे पूर्व जीविका द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी कक्षाओं सहित एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से दी गई। प्रशिक्षण सह एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से जीविका द्वारा जिले में संचालित विभन्न गतिविधियों की जानकारी मणिपुर के सामुदायिक सदस्यों को जानकारी दी गई थी।
उन्होनें एकता संकुल संघ की बैठक में भाग लेकर जीविका दीदियों से संवाद किया। संकुल संघ की अध्यक्ष शबनम खातून,स्कूल संघ की पूर्व अध्यक्ष अमोला देवी सहित अन्य जीविका दीदियों दीदियों ने बात की, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों एवं संकुल संघों एवं इनके माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बोधगया में संचालित पोषक आहार वीटामिक्स, डोभी में संचालित जे-वायर्स, अनुग्रह नारयण मगध मेडिकल कॉलेज संचालित दीदी की रसोई आदि का परिभ्रमण जानकारी प्राप्त की तारीफ की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को बिपार्ड, जीविका एवं मणिपुर एसआरएलएम के अधिकारीयों द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़