पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, आतंकवाद पर ‘करारा प्रहार’ के लिए सेना को दी खुली छूट
नई दिल्ली
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के ठीक एक सप्ताह बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आतंकवाद पर ‘करारा प्रहार’ करने के लिए सेना को खुली छूट दे दी है। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ ही सेना, नौसेना तथा वायु सेना के प्रमुख भी मौजूद थे।माना जा रहा है कि बैठक का एजेंडा कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी की समीक्षा करना और सीमा पार आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के उद्देश्य से सैन्य और रणनीतिक विकल्पों पर विचार-विमर्श करना था। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि आतंकवाद पर करारा प्रहार हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमता में पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें “हमारी प्रतिक्रिया के तौर-तरीकों, लक्ष्यों और टाइमिंग के बारे में निर्णय लेने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता है।” पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इस हमले में पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों का हाथ सामने आया है।हमले के अगले दिन ही भारत ने तात्कालिक नीतिगत कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित करने की घोषणा की और अल्पकालिक वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को निष्कासित करने का आदेश दिया। साथ ही नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या भी 55 से घटाकर 30 कर दी गई है। प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि आतंकवादी और उनके समर्थकों का ऐसा अंजाम होगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। मंगलवार की बैठक को उस प्रण को अमली जामा पहनाने की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठक के बारे में कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन जल्द ही पहलगाम के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद है। पहलगाम हमले के बाद, सैन्य बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विशिष्ट इकाइयों को ऑपरेशनल रेडीनेस मोड में रखा गया है। ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और इलेक्ट्रॉनिक इंटरसेप्ट्स पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के लॉन्चपैड्स की गहन निगरानी कर रहे हैं।।
लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
23/02/2026
खरगोन न्यूज :- कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किया ‘शतक वीर’ मैस्कॉट के पोस्टर का विमोचन
23/02/2026
जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आम जनों की समस्याएं त्वरित कार्रवाई का निर्देश
23/02/2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप सिंगापुर के साथ 6,650 करोड़ रुपए के तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए
23/02/2026
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की
23/02/2026
संभल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
23/02/2026
उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कि
23/02/2026
टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता
23/02/2026
नकली *गुटखा-पान मसाला की बिक्री व काला बाजारी से टैक्स की चोरी , बड़े कारोबारियों पर मनमानी का आरोप!
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!