
अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ मंडलभर में अभियान

कासगंज में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुई घटना के बाद मंडल के चारों जिलों में अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने अलीगढ़, एटा, कासगंज और हाथरस के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रमुख गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों, एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारियों की टीम गठित कर इस अभियान को 20 मई तक पूरा किया जाए। 25 अप्रैल को कासगंज जिले के गांव नरौली में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने की घटना ने इस अभियान को और जरूरी बना दिया है।








