
भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत संपन्न
फरीदपुर (बरेली)। भारतीय किसान यूनियन की किसान इंटर कॉलेज में मासिक पंचायत संरक्षक चौधरी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें किसानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी सोमवीर सिंह ने प्रशासन को चेतावनी की कि ज्ञापन कई बार दे चुके लेकिन कई प्रमुख मुद्दों पर प्रशासन ने विचार तक नहीं किय अब ज्ञापन नहीं अन्य कार्य किए जाएंगे।
पंचायत में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव चौधरी सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणधीर यादव, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी अमित तोमर, भुता ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम वर्मा, फरीदपुर ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप मौर्य, नेकपाल यादव, रमेश चंद्र मौर्य, जोध पाल मौर्य, ओम प्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






