
प्राचीन श्री रामलीला प्रबंध समिति कार्यकारिणी भंग, 5 मई को होगा गठन
फरीदपुर (बरेली)। प्राचीन श्री रामलीला प्रबंध समिति मोहल्ला परा फरीदपुर की कार्यकारिणी को अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला ने तत्काल प्रभाव से भंग किया। रामलीला कार्य को संपन्न कराने हेतु सोमवार पांच मई को सांयकाल छ बजे अध्यक्ष के निवास पर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आवश्यक बैठक बुलाईं गई है। अध्यक्ष ने मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह तोमर को बताया कि बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में फरीदपुर नगर के सभी सनातनी प्रेमियों एवं प्रभु श्री राम जी और राम भक्त हनुमान जी के प्रति आस्था रखने वालों से अनुरोध है कि इस धर्म के कार्य में अपना सहयोग प्रदान करते रहें और पांच मई को अध्यक्ष के निवास पर होने वाली आवश्यक बैठक में समय से पहुंचने का कष्ट करें।






