

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: छत्तीसगढ राज्य के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में बाहरी लोगों नगर में रहने को लेकर विवाद खड़ा होने लगा है। जिले के ग्रामीण जनता का आरोप है कि गत कुछ वर्षों से कुछ बांग्लादेशी और पश्चिम बंगाल से आए हुए लोग यहां पर बस गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाहरी लोगों के बसने को लेकर गौरेला पेन्ड्रारोड के सेमरा ग्राम के लोगों ने पुलिस अधीक्षक महोदय जी को इस विषय में ज्ञापन भी सौंपा है। जानकारी के अनुसार जीपीएम जिला पंचायत सदस्य शयाममणि बृजलाल राठौर जी और अन्य ग्रामवासियों के द्वारा पुलिस को यह बताया गया कि बाहरी लोगों के यहां पर आने के बाद से क्षेत्र में अशांति भरा माहौल रहने लगा है। बाहर आए हुए लोग सदा विवाद भी करते रहते हैं। ग्रामीणजनों ने इन बाहर से आए हुए लोगों को गांव से हटाए जाने का निवेदन किया है। शिकायत मिलने पर गौरेला एसपी ओम चंदेल जी ने कहा कि शिकायत के आधार पर क्षेत्र मे आए बाहरी लोगों की नागरिकता को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद उचित कारयवाही की जायेगी। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहर से आए हुए लोगों के बसने की शिकायतें स्थानीय प्रशासन को प्राप्त हुई थी।



