A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे धनबाद पहुंचे, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

 

कतरास _ कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद आगमन पर कोलियरी श्रमिक संघ के केंद्रीय सचिव पप्पु सहाय ने बाघमारा क्षेत्र की विभिन्न कोलियरी में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

सचिव पप्पु सहाय ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनियों व मुख्य कोल कंपनियों में कार्य कर रहे श्रमिकों को वेतन, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस पर मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में काम कर रहे सभी श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी हर परेशानी को गंभीरता से लिया जाएगा।अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट,बाघमारा

Back to top button
error: Content is protected !!