A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

 

चन्दौली सोमवार को रोहनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहनसराय पुलिस चौकी के पास बैरवन रेलवे ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पेडुका गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनीता देवी घायल हो गईं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक यादव अपनी बीमार पत्नी अनीता देवी को लेकर बाइक से हेरिटेज हॉस्पिटल, भदवर हाईवे जा रहे थे। तभी बैरवन रेलवे ओवरब्रिज पर एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीता देवी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मोहनसराय चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राजपूत पुलिस बल केसाथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल अनीता देवी को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।गांव में मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

 

अशोक यादव सूरत में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं, जो सभी अविवाहित हैं। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, पेडुका गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पेडुका ग्राम प्रधान घनश्याम यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से सड़क दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

Back to top button
error: Content is protected !!