A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुरादाबाद में गोकशी करने वालों का एनकाउंटर: पुलिस की गोली से 4 बदमाश घायल, जंगल में करते थे गोवंशीय पशुओं का कटान

मुरादाबाद पुलिस ने गोकशी करने वाले 5 बदमाशों को
एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 के पैर
में गोली लगी है। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए
बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने इस पुलिस
एनकाउंटर के बारे में मीडिया को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के
गांव मोहम्मदपुर बस्तौर में जंगल में गोवंशीय पशुओं
के अवशेष मिले थे। इस मामले में पुलिस ने मिलक
हिसामपुर निवासी शमी को अरेस्ट किया था।
शमी की निशानदेही पर पुलिस ने मुरादाबाद शहर में
मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर में एक मकान पर छापा
मारकर गाय का मीट बरामद किया था। शमी ने पूछताछ
में पुलिस को बताया था कि उसके साथ कुल 20 लोगों
ने जंगल में गोवंशीय पशुओं का काटा था। इसके बाद
मीट को अलग-अलग जगहों पर लोगों को ले जाकर बेच
दिया थाहैःइसके बाद पुलिस ने बाकी बदमाशों की तलाश में
अभियान चलाया। जिसमें देर रात हुई मुठभेड़ में 4
बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया
गया। इनका एक साथी भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार
किया हैः

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!