A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थान

पिलानी प्रेस परिषद का आयोजन

युद्ध के माहौल में जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता पर केंद्रित रहा सेमिनार

 

झुंझुनूं/पिलानी. मौजूदा परिप्रेक्ष्य में मीडिया की जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका पर पिलानी प्रेस परिषद द्वारा एक आवश्यक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में मुख्य अतिथि मेजर जनरल एसएस नायर (एवीएसएम), अध्यक्षता पिलानी प्रेस परिषद के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह शेखावत तथा बिट्स पीआरओ विरेन्द्र सिंह निर्वाण, बिट्स उप निदेशक घनश्याम सिंह गौड़ विशिष्ट अतिथि थे। सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन भी शामिल हुए।

मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर ने कहा कि डिजिटल युग में समाचारों की पहुंच लोगों तक पहले से कई गुना बढ़ गई है और इसी अनुपात में पत्रकारों की भूमिका और जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि आज देश में छोटे-बड़े 350 से अधिक चैनल कार्यरत हैं, प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया के साथ मीडिया संस्थानों की संख्या और ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ व्यूज के लिए न्यूज़ को पब्लिश नहीं करना चाहिए। प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया की अपनी कार्यशैली और अपनी बाध्यताएं हैं। लेकिन पत्रकार समाज का आईना होता है, ऐसे में पत्रकार की भूमिका भी बढ़ जाती है। उन्होंने निष्पक्ष रहते हुए पत्रकारिता करने की आवश्यकता बताई।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार प्रभुशरण तिवाड़ी ने अपने उद्बोधन में बीते 50 वर्ष की समयावधि में मीडिया की बदलती स्थितियों की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज के लिए बहुत कुछ सकारात्मक किया जा सकता है। जनता से जुड़े मुद्दों पर जन आन्दोलन में पत्रकार बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने वर्तमान में पिलानी-चिड़ावा में व्याप्त जल संकट पर सभी से एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रसिद्ध मूर्तिकार मातुराम वर्मा शिक्षाविद शोभा वर्मा, कॉमरेड शंकर दहिया नथमल स्वामी सहित अन्य वक्ताओं ने भी मौजूदा डिजिटल युग में सतर्क रहते हुए जिम्मेदारीपूर्ण पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. संजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध मूर्तिकार मातुराम वर्मा, डॉ. हरी सिंह सांखला, डॉ. मनोज जांगिड़ हिन्दू क्रान्ति सेना के प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली, पीथाराम जांगिड़, मोहम्मद इकबाल, सहित क्षेत्र के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!