A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एसडीएम ने मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत अमरिया क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन जारी है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम में छापा मारकर खेत से मिट्टी का अवैध खनन पकड़ा। मौके पर दो ट्रैक्टर ट्राली बरामद की गई। हालांकि कुछ ट्रैक्टर ट्राली एवं जेसीबी चालक अपने वाहन लेकर भागने में कामयाब रहे। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहनों को सीज कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। अमरिया तहसील क्षेत्र के बख्शपुर मिलक गुरुद्वारे के पास अवैध खनन की शिकायत मिलने पर दोपहर लगभग 1 बजे एसडीएम मयंक गोस्वामी ने गांव मिलक में छापा मारा। यहां एक खेत से मिट्टी का अवैध खनन होता मिला। खनन कर रहे आरोपी मौके से जेसीबी व कुछ खाली वाहन लेकर भाग निकले। मिट्टी भरी दो ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली।
एसडीएम मंयक गोस्वामी ने बताया कि मौके से बरामद वाहनों को सीज कर दिया गया है। मामले में वाहन नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!