A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस द्वारा शातिर चोर को चोरी की पंपिंग सेट सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पूरनपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अज्ञात चोर द्वारा आम की बाग से रात में खेत सिंचाई हेतु रखी पंपिंग सेट चोरी कर ली गई। इस सूचना पर तत्काल थाना पूरनपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश की गई। जिसके बाद वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त उपेंद्र पुत्र धनीराम निवासी ग्राम महादिया थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, छोटेलाल पुत्र कामता प्रसाद निवासी ग्राम महादियां थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत, को ग्राम अमरैया कलां रोड से चोरी की गई। पंप सेट के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके संबंध में थाना पूरनपुर पर मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!