
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: भारत ने 13 मई मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष का इसमे दखल मंजूर नही किया जायेगा। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान आपस मे इसे सुलझायेंगे। यह बात भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल जी ने कही है। जायसवाल जी ने कहा कि पाकिस्तान को पाक अधिकृत कश्मीर को खाली करना होगा। सभी मामले द्विपक्षीय रूप से ही हल होंगे। विदेश मंत्रालय ने सीजफायर घोषणा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता एवं सीजफायर श्रेय लेने के दावे को भी नकार दिया है।







