A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

*नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता मिला अज्ञात शव

नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता मिला अज्ञात शव

IMG 20250516 134530
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;

जगम्मनपुर , जालौन। रामपुरा थाना अंतर्गत नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर अज्ञात व्यक्ति का शव झूलता मिला है ।
रामपुरा थाना अंतर्गत जगम्मनपुर में किला के सामने नगर बाग की पश्चिम उत्तर मेंड़ के पास खड़े नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर अज्ञात व्यक्ति का शव लटकता हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया फांसी के फंदे पर लटके शव को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह लाश 7 – 8 दिन या उससे अधिक दिनों से पुरानी है ,क्योंकि शव के चेहरे का मांस हट गया है शरीर के कई हिस्सों का मांस भी हड्डी छोड़कर टपक गया है एक पैर में जूता है दूसरे पैर का जूता संभवतः मांस के सहारे पैर छोड़कर गिर पड़ा होगा । मृतक के शरीर पर कार्गो पैंट एवं बड़े चैक की शर्ट है। शर्ट की जेब में पेन लगा दिख रहा है जिससे अनुमान लगाया जाता है कि मृतक पढ़ा लिखा युवक था। उक्त शव को देखे जाने के बारे में आसपास के ग्रामीणों से पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता व्यक्त जाहिर करते हुए उस नीम के पेड़ के पास तक जाने से इनकार कर दिया जहां पर शव लटक रहा था। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मृतक कौन है , और कहां का है ? इस दुर्गम स्थान पर पहुंचकर उसने स्वयं फांसी लगाई है अथवा कोई अपराधी घटना घटित हुई है ?
उक्त घटना के संदर्भ में रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी जगम्मनपुर उ.नि अटल बिहारी को अवगत कराया गया है। सूचना पाकर रामपुरा थाना पुलिस न मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। फोरेंसिक टीम द्वारा जांच के लिए नमूने संग्रहित किए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रामसिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!