A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक ने संभाला रामपुरा थाने का चार्ज

जगम्मनपुर (जालौन) – 1747406360087868 0
रामपुरा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने कार्यभार संभालने के पश्चात नगर रामपुरा की सुरक्षा की व्यवस्था परखी, उसके पश्चात सभी चौकी प्रभारियों के साथ बैठक ली। इस बैठक के दौरान उन्होंने जहां लंबित केसों का शीघ्र निपटान करने के आदेश दिए, जुआ, सट्टा,मंचलो, व भू- माफियाओ पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देशित किया ।

थाना प्रभारी ने सभी चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने के अलावा आम जनमानस के सहयोग से गांवों में जगह – जगह पहरा लगाने के लिए हिदायतें दी। उन्होंने बताया कि किसी भी गांव में चोरी की घटना न घटे, सभी चौकी प्रभारी व बीट अधिकारी समय-समय पर अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की अहम बैठक बुलाकर गांव में जगह जगह फहरा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया जायगा । थाना प्रभारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की नशे की तस्करी नहीं होनी चाहिए, इसलिए हम सबका दायित्व बनता है कि नशों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखें। अगर किसी भी क्षेत्र में नशे आदि की बिक्री होती है तो उस क्षेत्र में तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने नशों के बचाव को लेकर समय-समय पर अपने क्षेत्रों में विशेष सभाएं करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ऐसी असमाजिक बुराई से बचाया जा सके और जो युवा नशे में संलिप्त है, उसे मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इस बैठक के दौरान उन्होंने सभी चौकी प्रभारियों व बीट अधिकारियों के लंबित मामलों को लेकर विशेष समीक्षा की और इन मामलों के निपटान करने के आदेश भी दिए। इस अवसर पर चौकी प्रभारी मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!