?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज की प्रमुख खबरें

आजमगढ़ की

 

आज 16 मई 2025,  आजमगढ़ जिले की चार बड़ी खबरें
(1)
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाउपुर गांव में शुक्रवार को दबंगों ने 55 वर्षीय रामावती देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। गाड़ी टकराने के बाद हुए विवाद को शांत कराने गईं रामावती के दामाद संजीव पर आरोपियों ने गोली चलाई, जो सास रामावती की पीठ में लग गई। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मृतका के बेटे कृष्णा ने बताया कि उनके जीजा संजीव की कार से बिसकेतु सिंह की बाइक की मामूली टक्कर हो गई थी, जिसके बाद बिसकेतु सिंह और उसके साथियों ने लाठी-बंदूक से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने गईं उनकी मां रामावती को गोली मार दी गई।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

                             (2)
आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न और जलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सरायमीर थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस जांच कर रही है।
पीड़िता के पिता लालचंद ने बताया कि उनकी बेटी मंजुलता का विवाह 7 जुलाई 2024 को हुआ था और शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 14 मई की रात ससुराल वालों ने मंजुलता को पकड़कर गैस चूल्हे से जला दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों के पहुंचने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(3)
आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ तिवारी का पूरा गांव में बबीता देवी नाम की एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का विवाह अमर कुमार के साथ 4 जून 2018 को हुआ था।
बबीता के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, देवर और सास के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि शादी के समय दहेज दिया गया था, फिर भी बबीता को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और पड़ोसियों ने उन्हें उसकी मौत की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

(4)
उत्तर प्रदेश शासन ने शुक्रवार शाम 48 प्रांतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंद्र लाल का प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह अयोध्या के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह को आजमगढ़ का नया एसपी सिटी नियुक्त किया गया है। शैलेंद्र लाल ने आजमगढ़ में साढ़े तीन साल से अधिक का कार्यकाल पूरा किया है। हाल ही में उनके बेटे सोहम लाल ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 235वीं रैंक हासिल की थी। एक दिन पहले जिले के एडीएम फाइनेंस आजाद भगत सिंह का भी आगरा तबादला हुआ था। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द ही नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!