?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में जदयू महिला प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, वायुसेना अधिकारी के अपमान पर जताया आक्रोश

IMG 20250517 WA0070

पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में जदयू महिला प्रकोष्ठ ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, वायुसेना अधिकारी के अपमान पर जताया आक्रोश

 

बांदा, 17 मई।

भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी श्रीमती व्योमिका सिंह के खिलाफ समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ सांसद द्वारा की गई कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर आज जनता दल यूनाइटेड की महिला इकाई, जनपद बांदा द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। नगर अध्यक्ष पिंकी प्रजापति के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

 

ज्ञापन में कहा गया कि यह टिप्पणी न केवल एक महिला अधिकारी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि यह भारतीय सशस्त्र बलों, संविधान में प्रदत्त समानता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने मांग की कि महामहिम राष्ट्रपति इस प्रकरण में संज्ञान लें और संबंधित सांसद के विरुद्ध संविधान सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए।

 

ज्ञापन के माध्यम से तीन मुख्य मांगें रखी गईं—पहली, संबंधित जनप्रतिनिधि पर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए; दूसरी, महिला अधिकारियों की गरिमा और सुरक्षा को लेकर देश में स्पष्ट व सशक्त संदेश दिया जाए; और तीसरी, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विधायी स्तर पर ठोस पहल की जाए।

 

इस अवसर पर जदयू के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से श्री राम प्रजापति (जिला अध्यक्ष, दिव्यांग प्रकोष्ठ), आदित्य गोस्वामी (जिला उपाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), सद्दाम हुसैन जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) सीमा कुशवाहा (अध्यक्ष, उद्योग प्रकोष्ठ), अर्जुन सिंह (जिला अध्यक्ष, सैनिक प्रकोष्ठ), रूपेश पुरवार (नगर अध्यक्ष, व्यवसायिक प्रकोष्ठ), काशी प्रसाद याज्ञिक (जिला अध्यक्ष, नगर विकास प्रकोष्ठ), भारत लाल कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष, दिव्यांग प्रकोष्ठ), देवेश कुमार ओमर नगर (अध्यक्ष जेडीयू बांदा ), जेडीयू कार्यकर्ता जानकी देवी, दिनेश कुमार, सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

नगर अध्यक्ष पिंकी प्रजापति ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड महिलाओं के सम्मान और संविधान के संरक्षण के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है और ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठ सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!