
गया, 19 मई 2025, जिला निर्वाचन पदाधिकारी गया सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के संबंध में विचार विमर्श आयोजित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को स्वागत करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी अभी से ही पूरी जोर शोर के साथ प्रारंभ हुई कर ली गई है। बिहार विधानसभा निर्वाचन की तैयारी में भी आप सभी का भागीदारी अति आवश्यक है। हर स्टेज पर आपकी भागीदारी होनी है। प्रत्येक माह आप सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से फीडबैक भी लिया जाना है। निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी का स्तर से जो भी गतिविधियां चल रही है, उन सभी के बारे में आपको जानकारी उपलब्ध कराया जाना भी बेहद जरूरी है। निर्वाचन कार्य को और भी स्वच्छ निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचि पदाधिकारी के साथ-साथ बीएलओ को भी निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ के लिए गया जिले में भी एक वर्कशॉप करवाने की बात कही है, ताकि और अच्छे तरीके से उन्हें संवेदनशील बनाया जा सके जिससे वे अपने क्षेत्र में पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य कर सके।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 1 जनवरी 2025 अहर्ता तिथि के आधार पर विधानसभा वार मतदाताओ की विवरणी से अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि फाइनल पब्लिकेशन 7 जनवरी 2025 को पब्लिश की गई है।
गुरुआ विधानसभा में कुल 300239 मतदाता जिनमे पुरुष 156518, महिला 143719 एवं थर्ड जेंडर 02 है। यहां कुल 338 मतदान केंद्र है।
शेरघाटी विधानसभा में कुल 290306 मतदाता जिनमे पुरुष 150284, महिला 140015 एवं थर्ड जेंडर 07 है। यहां कुल 305 मतदान केंद्र है।
इमामगंज विधानसभा में कुल 323451 मतदाता जिनमे पुरुष 167887, महिला 155555 एवं थर्ड जेंडर 09 है। यहां कुल 346 मतदान केंद्र है।
बाराचट्टी विधानसभा में कुल 326949 मतदाता जिनमे पुरुष 169826, महिला 157120 एवं थर्ड जेंडर 03 है। यहां कुल 332 मतदान केंद्र है।
बोधगया विधानसभा में कुल 337383 मतदाता जिनमे पुरुष 175774, महिला 161607 एवं थर्ड जेंडर 02 है। यहां कुल 359 मतदान केंद्र है।
गया टाउन विधानसभा में कुल 288737 मतदाता जिनमे पुरुष 150357, महिला 138377 एवं थर्ड जेंडर 03 है। यहां कुल 252 मतदान केंद्र है।
टिकारी विधानसभा में कुल 324627 मतदाता जिनमे पुरुष 169714, महिला 154902 एवं थर्ड जेंडर 11 है। यहां कुल 359 मतदान केंद्र है।
बेलागंज विधानसभा में कुल 295364 मतदाता जिनमे पुरुष 154728, महिला 140632 एवं थर्ड जेंडर 04 है। यहां कुल 304 मतदान केंद्र है।
अतरी विधानसभा में कुल 322031 मतदाता जिनमे पुरुष 167328, महिला 154702 एवं थर्ड जेंडर 01 है। यहां कुल 338 मतदान केंद्र है।
वजीरगंज विधानसभा में कुल 331146 मतदाता जिनमे पुरुष 172167, महिला 158978 एवं थर्ड जेंडर 01 है। यहां कुल 329 मतदान केंद्र है।
इस प्रकार गया ज़िला के सभी 10 विधान सभा में कुल 3140233 मतदाता है, जिनमे 1634583 पुरुष, 1505607 महिला एवं 43 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस प्रकार गया ज़िले में कुल 3262 मतदान केंद्र है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गया में एफएलसी का कार्य लगातार किया जा रहा है। bu 7093 में से 4116, cu 6378 में से 4213, vvpat 5920 में से 4102 का एफएलसी कल तक पूर्ण कर ली गयी है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि एफएलसी कार्य के दौरान आप निश्चित रूप से उपस्थित होकर निर्वाचन कार्य को देखें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को कहा कि हर बूथ स्तर पर बी एल ए की नियुक्ति हर हाल में कर लें ताकि बूथ स्तर पर हर प्रकार की जानकारी आप सभी को मिलता रहे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील किया है कि वर्तमान में कोई महादलित बस्ती या कोई विशेष समूह जिनके नाम अब तक निर्वाचन सूची में नहीं जुड़ा है, उनकी जानकारी उपलब्ध करवाये, निश्चित तौर पर जांच करते हुए उनका नाम जोड़ा जाएगा।
इसके पश्चात जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी विधानसभा के सहायक निर्वाचि पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए निर्वाचन से जुड़े कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। डीएम ने जिला सांख्यकी पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि ज़िले में बनने वाले मृत्यु प्रमाण पत्र की सूची हर माह ज़िला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करवाए ताकि वोटर लिस्ट से मृत वोटर की सत्यापन करवाया जा सके। बिना क्रॉस जांच किये बगैर एक भी नाम निर्वाचक सूची से विलुप्त नही हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करवाये। जो बीएलओ सही से काम नही कर रहे हैं उनको तुरंत बदलने का कार्य करे। सभी बीएलओ के साथ प्रखंड स्तर पर बैठक करे एवं निर्वाचन से जुड़े कार्यो को अवगत करवाये।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़