A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

रीठी में नहीं थम रहा नशीली कप सीरप का अवैध कारोबार

हावी है जिम्मेदारों की सरपरस्ती, बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250521 WA0021

कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में जिम्मेदारों की सरपरस्ती में अवैध गतिविधियां अपने चरम पर हैं। देखा गया कि प्रतिबंधित नशीली कप सीरप रीठी में खुलेआम बिक रही है। बताया गया कि उक्त नशीली कप सीरप का उपयोग युवा पीढ़ी नशे के रूप में कर रही है। जिस पर रोक नहीं लगाई जा रही है। दिन प्रतिदिन यह अवैध कारोबार बढ़ोतरी कर रहा है। स्थानीय प्रशासन ऐसे व्यवसाईयों पर कार्रवाई करने की बजाए उन्हें संरक्षण देने का काम कर रहा है। बताया जाता है कि रीठी में यह कारोबार जमकर फल-फूल रहा है, युवाओं के साथ क्षेत्र की महिलाएं भी इस व्यापार को आगे बढ़ा रहीं हैं।IMG 20250521 WA0022 2

 

हर गली-मोहल्ले में मिल जाती है सीसी

सीसी के नाम से क्षेत्र में चर्चित नशीली कप सीरप रीठी की हर गली-मोहल्ले में उपलब्ध है। इस नशीली दवाई का सेवन कर युवा पीढ़ी गर्त में जाती दिखाई दे रही है। बताया जाता है कि यह दवाई बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के आसानी से मिल जाती है। लोग घरों से इसका व्यापार कर रहे हैं। पचास से साठ रूपए कीमती कप सीरप दो सौ से तीन सौ रूपए बिक रही है। स्थानीय जागरूक लोगों का कहना है कि ऐसे अवैध कारोबारियों पर स्थानीय प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। रीठी में अवैध कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है, इस ओर प्रशासन की नजरें इनायत नहीं कर पा रही हैं। लोगों को कहना है कि स्थानीय प्रशासन दो पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर ही कानून व्यवस्था बनाने में सफल रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!