
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा बारिश के मौसम को मद्देनजर रखते हुए,पूर्व से ही जल भराव के स्थलों को चिहिंत करते हुए वहां साफ सफाई सहित बेहतरी से नाला नालियों की सफाई करवाई जा रही है,नगर के प्रत्येक वार्ड में युद्ध स्तर पर सफाई कार्य सहित नाला नालियों की सफाई व्यवस्था सुचारू है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश मेहतेले ने बताया कि हमारी नगर पालिका परिषद खुरई पूर्व से इस विषय को लेकर कार्य संचालित कर रही है, कलेक्टर द्वारा जो निर्देश हमें प्राप्त हुए हैं,हम उसके अनुपालनों पर कार्य कर रहे हैं,हमारा संपूर्ण प्रयास है,कि इस वर्ष किसी भी जगह जल भराव की स्थिति ना बने,इसके लिए हमने टीमों का गठन किया है,एवं एक आदेश के माध्यम से सभी को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निर्देशित किया है। मॉनिटरिंग एवं निगरानी के लिए स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक ब्रजेश विश्वकर्मा को दायित्व सौंपा गया है,साथ ही सख़्त निर्देश दिए गए हैं कि,बारिश के पहले पहले सभी वार्डों की नाला नालियों की सफाई एवं जो स्थान जल भराव से प्रभावित होते हैं,उन्हें चिहिंत किया जाए और आवश्यकता अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए,साथ ही बारिश के समय में एक अतिरिक्त टीम का गठन किया जाएगा जिससे जल भराव सहित बारिश में होने वाली अन्य समस्याओं का त्वरित एवं जल्द निराकरण किया जा सके, संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को पूर्व से ही बेहतरी से कार्य करने हेतु आदेशित किया है,साथ ही उपकरणों,मशीनरी,वाहनों,एवं अन्य जरूरी संसाधनों को दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया है, निरंतर मॉनिटरिंग एवं निगरानी रखी जा रही है। इसी विषय पर चर्चा करते हुए स्वच्छता अभियान नोडल अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि खुरई नगर के सभी वार्डों में नाला नालियों की सफाई कार्य प्रगति पर है, जिसमें से लगभग 26 वार्डों की नाला नालियों की सफाई बेहतरी से करवाई जा चुकी है,साथ ही प्रत्येक वार्ड में नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मच्छरों,कीटों,आदि से बचाब हेतु फॉगिंग मशीन से फॉगिंग करवाई जा रही है,कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे कि अनावश्यक खरपतवार पैदा ना हो,नाला नालियों की जलनिकासी कहीं बाधित ना हो इसलिए प्रत्येक वार्ड के नाला नालियों को बेहतरी से साफ करवाया जा रहा है,बारिश के पूर्व ही संपूर्ण नाला नालियों की सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
